प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मे दादी जानकी की चौथी पुण्यतिथि मनाई वैश्विक अध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मे दादी जानकी की चौथी पुण्यतिथि मनाई वैश्विक अध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में

April 1, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मे दादी जानकी की चौथी पुण्यतिथि मनाई वैश्विक अध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में

  • कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि
    कोरबा: कोरबा जिले में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय के स्थानीय सेवा केंद्र के विश्व सदभावना भवन मे संस्था कि पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी की चौथी पूण्य तिथि “वैश्विक अध्यात्मिक जागृति दिवस” के रूप में मनाया गया। इस सभागार में अनेक दिग्गज हस्तियो ने अलग-अलग समय पर संस्था में पहुंच कर दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    इस मौके पर लखनलाल देवांगन ने उनको याद करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर दादी ने समाज को सही दिशा प्रदान की उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कहीं। डॉ. हेमन्त सचदेवा कार्यकारी निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल ने संस्था के बारे में बताया कि सन 1936 से प्रारंभ हुई संस्था आज 144 देशो और भारत में 8000 सेवा केंद्रो के माध्यम से आध्यात्मिक व सामाजिक कल्याण का कार्य कर रहा है। राजयोग के माध्यम से लोग आगे बढ़ रहे है। आत्मिक शक्तियों का विकास होता है। यह संस्था जनहित के लिए लाभकारी है। सासंद भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने अपने अनुभव में कहा कि एक बार माउंट आबू मधुबन मुख्यालय जाना हुआ था वहां से काफी प्रभावित हुई थी। मधुबन जैसा एक मधुबन यहां भी बनाने का आश्वासन दिया।
    संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूक्मणी ने कहा कि जब दादी जानकी 104 वर्ष की थी तब इस दौरान उन्होने ईश्वरीय सेवार्थ हजारो यात्राएं की। दादी के जीवन का महामंत्र था। सच्चाई, सफाई व सादगी। जब जीवन में सच्चाई होती है तो अपनी कमी कमजोरी भी समाप्त हो जाती है। और तब जीवन मे सादगीपन भी आ जाता है। साथ ही संस्था की सहप्रभारी ब्रह्माकुमारी बिन्दु, ब्रह्माकुमारी तुलसी ने भी उद्‌गार व्यक्त किए।
    इस अवसर पर सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर दादी के चित्र पर फुलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शेखर सिंह ने किया। ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा समस्त अतिथियों को ईश्वरीय उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम में डॉ. के.सी. देबनाथ, कमल कर्माकर, रश्मि शर्मा, लवलीन गाँधी, प्रियंका वासन एस. मुर्ति तथा संस्था से जुड़े सभी लोगो की उपस्थित थी।
    इस अवसर पर वाणिज्य, उघोग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। सुश्री सरोज पांडेय लोकसभा प्रत्याशी, डॉ. राजीव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा, हितानंद अग्रवाल पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, नरेन्द्र देवागंन भाजयुमो जिला महामंत्री, डॉ. हेमन्त सचदेवा कार्यकारी निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कोरबा, अशोक मोदी सप्तदेव मंदिर ट्रस्टी, अशोक कुमार शुक्ला ट्रस्टी गायत्री मंदिर, सरिता मिश्रा समाज सेवी तथा सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. रूक्मणी आदि उपस्थित रहे।