कोरबा: भाजपा का हर घर झंडा अभियान बाकी मंडल से भी हुआ शुरू

कोरबा: भाजपा का हर घर झंडा अभियान बाकी मंडल से भी हुआ शुरू

April 1, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) भाजपा का हर घर झंडा अभियान बाकी मंडल से भी हुआ शुरू

  • अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले के शक्ति केन्द्र से हुआ प्रारंभ
    कोरबा : भारतीय जनता पार्टी के बूथ संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 61 आदर्श नगर कुसमुंडा के शक्ति केन्द्र 61 में हर घर झंडा लगाकर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट की अपील प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले और बांकीमोगरा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।
    भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले के नेतृत्व में बांकीमोंगरा मंडल के महामंत्री मनीष मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी संतोष राठौर के साथ वार्ड क्रमांक 61 के आदर्श नगर कुसमुंडा में सभी के घरों में झंडा बांधा जा रहा है। भाजपा के पक्ष में वोट को लेकर लोगो से अपील भी की जा रही है।
    झंडा अभियान में मुकुल कर्ष, विकेश झा, गुरुदीप सिंह, के.पी. पाटले, सालिक राम दुबे, रितेश कुमार, महिला मोर्चा से सरीता सिंह, गंगा रेड्डी, जया त्रिवेदी, लक्ष्मी मरकाम, सविता गभेल, रमा बाई, उर्मिला साहू, सुनीता नागले, संगीता, शुशीला, हेमलता आदि के साथ भाजपा एससी मोर्चा महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।