चाय को ज्यादा स्वाद बनाने के लिए अपनाएं ये छोटा-सा घरेलू नुस्खा, जानें कुकिंग टिप्स

चाय को ज्यादा स्वाद बनाने के लिए अपनाएं ये छोटा-सा घरेलू नुस्खा, जानें कुकिंग टिप्स

October 23, 2022 Off By NN Express

किचन टिप्स न सिर्फ आपकी खाना पकाने में मदद करते हैं बल्कि इससे कोई भी डिश जल्दी बनकर भी तैयार हो जाती है। ऐसे में आपको अगर कुकिंग का शौक है, तो आपको इन कुकिंग टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। स्मार्ट कुकिंग तभी मानी जाती है, जब आप कम समय में स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। जैसे, कढ़ी बनाने के बाद अगर आप इसमें अलग से तड़का लगाते हैं, तो इसका स्वाद बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं कुछ टिप्स- 

सब्जी को खट्टी कैसे बनाएं 
सब्जी को खट्टी बनाने के लिए अगर आपके पास टमाटर नहीं है, तो आप सब्जी बनाने के बाद इसमें थोड़ी मात्रा में खटाई डाल दें। इससे सब्जी खट्टी भी हो जाएगी और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा। 


अंंडे को आसानी से कैसे छिलें 
अंडों को आसानी से छिलने के लिए आप अंडे उबालते टाइम पानी में नमक डाल दें। इसके बाद अंडे उबल जाने पर इसे ठंडे पानी में डाल दें। आसानी से अंंडे छिल जाएंगे। 

प्याज का सूप स्वादिष्ट कैसे बनाएं
प्याज का सूप बनाते समय इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें। इससे न सिर्फ प्याज का सूप हेल्दी बनेगा बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा। इसमें सूप बनने के बाद थोड़ा-सा हरा धनिया भी डाल दें।