Home / Chhattisgarh / Swine Flu in Chhattisgarh: प्रदेश में आज मिले स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा, जानिए अपने जिले का हाल…

Swine Flu in Chhattisgarh: प्रदेश में आज मिले स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा, जानिए अपने जिले का हाल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Influenza H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 407 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में आज सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में 1 जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 176 मामले सामने आ चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं।

आज बेमेतरा में 6, दुर्ग में 6, कोरबा में 2, बलौदाबाजार में 1, गरियाबंद में 1 और राजनांदगांव में 1 नया मरीज मिला है। वहीं रायपुर में 13 नए मरीज मिले हैं। इस तरह प्रदेश में आज कुल 30 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 138 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 47 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 91 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 407 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 138 मरीज एक्टिव हैं।

सबसे ज्यादा कुल मामले रायपुर में 176 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दुर्ग में 48, बिलासपुर में 42, कोरबा में 23, महासमुंद में 17 और रायगढ़ में 15 मामले सामने आए हैं। वहीं अन्य राज्यों से अब तक 12 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

देखिये लिस्ट में जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *