Home / Chhattisgarh / SECL Special Campaign 6: बिलासपुर में 200 सफाई कर्मियों का सम्मान, निदेशक बिरंची दास ने सराहा योगदान

SECL Special Campaign 6: बिलासपुर में 200 सफाई कर्मियों का सम्मान, निदेशक बिरंची दास ने सराहा योगदान

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को रविंद्र भवन, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण में सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके समर्पण, परिश्रम और सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर निदेशक बिरंची दास ने कहा कि किसी भी संस्थान में स्वच्छ और स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके निरंतर प्रयासों से कार्यस्थलों पर स्वच्छता और बेहतर वातावरण सुनिश्चित होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक स्पेशल कैंपेन 6 संचालित किया गया। इस विशेष अभियान के तहत कंपनी के कार्यालयों और विभिन्न कार्यस्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपशिष्ट प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्रियों के निस्तारण और कार्यस्थलों को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।

एसईसीएल प्रबंधन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका को रेखांकित किया गया। साथ ही कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसे नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *