Home / Chhattisgarh / SECL मुख्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दी दीपावली की शुभकामनाएं

SECL मुख्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दी दीपावली की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 07 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर 7 नवंबर 2026, शनिवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के प्रशासनिक भवन स्थित कैश कक्ष में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पूजा-अर्चना के अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजन के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *