भोपाल, 03 अक्टूबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भोपाल में अपने क्षेत्रीय कार्यालय को नई लोकेशन पर स्थानांतरित किया है। कंपनी के अनुसार, नई जगह से ग्राहकों को जीवन बीमा से जुड़ी जरूरतों के लिए अधिक सुविधाजनक और व्यक्तिगत सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के बढ़ते और विविध ग्राहक आधार के साथ कंपनी का जुड़ाव भी मजबूत होगा।
एसबीआई लाइफ का नया क्षेत्रीय कार्यालय फॉर्च्यून बिजनेस आर्केड, दूसरी मंजिल, ई एंड एक्सटेंशन, बावड़िया कलां, 80 फीट मेन रोड, भोपाल, मध्य प्रदेश-462026 में स्थित है। इससे पहले क्षेत्रीय कार्यालय रंजीत टावर, प्लॉट नंबर 8, एमपी नगर जोन-2 में संचालित हो रहा था।
नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अमित झिंगरन ने किया। इस दौरान एसबीआई भोपाल सर्किल के सीजीएम प्रवाश कुमार सुबुद्धि, एसबीआई लाइफ के प्रेसिडेंट एवं चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर एम. आनंद, वेस्ट जोन के जोनल डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव और भोपाल रीजन के रीजनल डायरेक्टर अमित कुमार साहा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अमित झिंगरन ने कहा कि मध्य प्रदेश में आर्थिक और सामाजिक प्रगति के साथ लोगों की आकांक्षाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में परिवारों और उनकी वित्तीय जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए जीवन बीमा की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि नई लोकेशन के माध्यम से जीवन बीमा को ग्राहकों के और करीब ले जाने, जागरूकता बढ़ाने और बीमा की पहुंच को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक ‘सबके लिए बीमा’ के आईआरडीएआई के विजन को आगे बढ़ाने में बीमा की पहुंच और जागरूकता का विस्तार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एसबीआई लाइफ का उद्देश्य लोगों को अपने सपनों और दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम बनाना है।
कंपनी के अनुसार, मध्य प्रदेश में एसबीआई लाइफ की कुल 66 शाखाएं हैं। इन शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षा, बचत, वेल्थ क्रिएशन और रिटायरमेंट से जुड़े विभिन्न जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी डिजिटल सेवाओं और अपनी सेवा व्यवस्था के जरिए ग्राहकों की वित्तीय यात्रा के अलग-अलग चरणों में समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दे रही है।







