Home / Chhattisgarh / NMDC प्लांट में बड़ा हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

NMDC प्लांट में बड़ा हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ख़बर शेयर करें:

NMDC Plant Accident: NMDC प्लांट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्लांट में काम करने के दौरान एक व्यक्ति खौलते हुए हॉट मेटल की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक देवड़ा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसकी वास्तविक वजह क्या थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

इस घटना ने NMDC प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने संवेदनशील औद्योगिक क्षेत्र में काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच जरूरी है।

फिलहाल हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *