iPhone किसी पहचान का मोहताज नहीं है. दुनिया भर में लोग इसे पसंद करते हैं. लेकिन इसकी शुरुआत इतनी बड़ी नहीं थी. साल 2007 में जब Apple के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने पहला iPhone पेश किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह फोन आगे चलकर स्मार्टफोन की दुनिया में इतना बड़ा नाम बन जाएगा. पहले iPhone में छोटी स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल का कैमरा और सीमित स्टोरेज मिलती थी. आज iPhone में बड़ी स्क्रीन, कई कैमरे, तेज प्रोसेसर, बेहतर बैटरी और AI जैसी तकनीकें देखने को मिलती हैं. कंपनी ने समय के साथ इसके डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए हैं.
Android फोन के मार्केट में जहां सैकड़ों ऑप्शन मिलते हैं, वहीं Apple हर साल iPhone के कुछ ही मॉडल पेश करता है. इसके बावजूद iPhone ने अपनी अलग पहचान बनाई है. इसका सॉफ्टवेयर Android फोन से अलग है. चलिए आपको बताते हैं 2007 से 2027 तक iPhone के सफर में क्या कुछ बदला.
2007: पहला iPhone आया मार्केट में
पहली जनरेशन का iPhone 9 जून 2007 को अनाउंस किया गया था और इसको लॉन्च 29 जून 2007 को किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपये थी. इसमें 3.5 इंच की टचस्क्रीन और 2 मेगापिक्सल का पीछे वाला कैमरा दिया गया था. फोन 4GB और 8GB स्टोरेज ऑप्शन में आया था. इसमें एक होम बटन भी था, जिससे यूजर ऐप से बाहर आकर मुख्य स्क्रीन पर लौट सकते थे. यही बटन आगे चलकर iPhone की पहचान बन गया.
2008: iPhone 3G
9 जून 2008 को iPhone 3G को अनाउंस किया गया था और लॉन्च 11 जुलाई को किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,000 से 35,000 रुपये थी. इस फोन में पहले मॉडल के कई फीचर्स बरकरार रखे गए, लेकिन अब यह 3G नेटवर्क को सपोर्ट करता था. इसमें GPS की सुविधा भी दी गई. स्टोरेज को बढ़ाकर 18GB तक कर दिया गया था.
2009: iPhone 3GS
19 जून को iPhone 3GS को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये के आस-पास थी. इस मॉडल में स्टोरेज बढ़ाकर 32GB तक कर दी गई और पीछे वाले कैमरे को 3 मेगापिक्सल का बनाया गया. हालांकि, स्क्रीन का आकार पहले जैसा ही रहा.
2010: iPhone 4
iPhone 4 को 7 जून 2010 को अनाउंस किया गया और इसको लॉन्च 24 जून को किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत करीब 35 हजार रुपए से 40 हजार रुपये थी. इस फोन में कई नए फीचर्स दिए गए. यह वीडियो कॉलिंग की सुविधा वाला iPhone था. इसके सामने VGA कैमरा और पीछे 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता था.
2011: iPhone 4S
iPhone 4S को 4 अक्टूबर 2011 को पेश किया गया और इसकी बिक्री 14 अक्टूबर से शुरू हुई. इसकी शुरुआती कीमत करीब 44,500 रुपये थी. इस मॉडल में पहली बार डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया. इससे फोन की काम करने की रफ्तार बेहतर हुई. बाकी बदलावों के मुकाबले प्रोसेसर इसका खास अपग्रेड था.
2012: iPhone 5
iPhone 5 को 12 सितंबर 2012 को पेश किया गया और इसकी बिक्री 21 सितंबर से शुरू हुई. इसकी शुरुआती कीमत करीब 49,500 से 59,500 रुपये थी. इस मॉडल में स्क्रीन का आकार बदला गया. कंपनी ने आगे और पीछे के कैमरों में भी बदलाव किए. साथ ही, पहली बार 64GB स्टोरेज वाला ऑप्शन भी दिया गया.
2013: iPhone 5s और iPhone 5c
iPhone 5s को 10 सितंबर 2013 को पेश किया गया था. इसकी रिलीज डेट 20 सितंबर 2013 है. iPhone 5s की शुरुआती कीमत ₹53,500 से शुरू हुई थी और iPhone 5c की कीमत ₹41,900 से शुरू हुई थी. iPhone 5s में 1GB RAM दी गई थी. हालांकि, स्क्रीन, कैमरा और स्टोरेज जैसे कई फीचर्स पुराने मॉडल जैसे ही थे. इसका डिजाइन भी iPhone 5 से मिलता-जुलता था.
2014: iPhone 6 और iPhone 6 Plus
Apple ने 19 सितंबर 2014 को iPhone 6 और iPhone 6 Plus पेश किए. iPhone 6 की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹53,500 और iPhone 6 Plus की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹62,500 थी. इस बार कंपनी ने दो अलग स्क्रीन आकार दिए. iPhone 6 में 4.7 इंच और iPhone 6 Plus में 5.5 इंच की स्क्रीन थी. स्टोरेज बढ़ाकर 128GB तक कर दी गई. इसी दौर में NFC तकनीक और Apple Pay की शुरुआत भी हुई.
2015: iPhone 6s और iPhone 6s Plus
iPhone 6s सीरीज को 19 सितंबर 2015 को पेश किया गया और इसकी बिक्री 25 सितंबर से शुरू हुई. 2015 में भारत में iPhone 6s की लॉन्च कीमत ₹62,000 से शुरू हुई थी और iPhone 6s Plus की कीमत ₹72,000 से शुरू हुई थीiPhone 6s Plus की कीमत करीब 55,000 रुपये थी. इस सीरीज में पीछे 12 मेगापिक्सल और सामने 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया. RAM को बढ़ाकर 2GB किया गया, जबकि स्क्रीन का डायमेंशन iPhone 6 जैसा ही रहा.
2016 – iPhone SE और iPhone 7 सीरीज
पहली जनरेशन का iPhone SE 21 मार्च 2016 को पेश हुआ और 31 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हुई. 2016 में लॉन्च हुए iPhone SE (पहला जनरेशन) की भारत में शुरुआती कीमत ₹39,000 और iPhone 7 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹60,000 थी. यह उन लोगों के लिए पेश किया गया था जो कम कीमत में iPhone खरीदना चाहते थे. इसमें 6GB, 32GB, 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता था. इसी साल iPhone 7 और iPhone 7 Plus भी आए. इन्हें 7 सितंबर को पेश किया गया और 16 सितंबर से बिक्री शुरू हुई. iPhone 7 की शुरुआती कीमत करीब 47,500 रुपये थी, जबकि iPhone 7 Plus की कीमत करीब 56,500 रुपये थी. iPhone 7 Plus में पहली बार डुअल रियर कैमरा दिया गया. दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के थे. फोन में 3GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिला.
2017: iPhone 8, 8 Plus और iPhone X
iPhone 8 और iPhone 8 Plus को 12 सितंबर 2017 को पेश किया गया और 22 सितंबर से इनकी सेल शुरू हुई. 2017 में लॉन्च हुए iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X की भारत में शुरुआती लॉन्च कीमत ₹64,000 से शुरू हुई थी. दोनों में A11 चिप दी गई, जबकि बाकी कई फीचर्स iPhone 7 सीरीज जैसे थे. इसी साल iPhone X भी पेश हुआ. इसे 12 सितंबर को दिखाया गया और 3 नवंबर 2017 से बिक्री शुरू हुई. इसकी शुरुआती कीमत करीब 75,000 रुपये थी. iPhone X में 5.8 इंच की स्क्रीन और नया डिजाइन मिला. इसमें स्क्रीन के किनारे काफी पतले थे और पुराने होम बटन को हटा दिया गया था.
2018: iPhone XS, XS Max और XR
2018 में Apple ने iPhone XS, XS Max और XR पेश किए. इनकी अनाउंस और रिलीज डेट 21 सितंबर 2018 दी गई थी. 2018 में भारत में iPhone XS की शुरुआती कीमत Rs 99,900, iPhone XS Max की Rs 1,09,900 और iPhone XR की Rs 76,900 थी iPhone XS Max में 6.5 इंच की स्क्रीन, 512GB तक स्टोरेज, 4GB RAM और A12 चिप दी गई. इस तरह कंपनी ने स्क्रीन और अंदरूनी क्षमता में बदलाव जारी रखे.
2019: iPhone 11 सीरीज
iPhone 11, 11 Pro और 11 Pro Max को 20 सितंबर 2019 को पेश किया गया. 2019 में लॉन्च हुई iPhone 11 सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत ₹64,900 थी. iPhone 11 Pro की कीमत करीब 75,000 रुपये और 11 Pro Max की कीमत करीब 84,500 रुपये बताई गई. इस सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा, 4GB RAM और A13 चिप जैसे फीचर्स का जिक्र है. कंपनी ने फोटोग्राफी और वीडियो बनाने से जुड़े फीचर्स पर भी ध्यान दिया.
2020: iPhone SE दूसरी जनरेशन और iPhone 12 सीरीज
दूसरी जनरेशन का iPhone SE साल 2020 में आया. इसकी रिलीज डेट 24 अप्रैल 2020 थी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये थी. भारत में इसकी कीमत 42,500 रुपये से शुरू हुई थी. यह भी उन यूजर्स के लिए था जो कम कीमत में iPhone खरीदना चाहते थे. इसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन हैं. इसी साल iPhone 12, 12 mini, 12 Pro और 12 Pro Max आए. कोरोना महामारी के कारण इनकी बिक्री अलग-अलग तारीखों पर शुरू हुई.
iPhone 12 और 12 Pro की बिक्री 23 अक्टूबर 2020 से, जबकि mini और Pro Max की बिक्री 13 नवंबर से शुरू हुई. इन फोन में A14 Bionic चिप और 5G कनेक्टिविटी दी गई. कैमरे में बेहतर अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया. iPhone 12 mini में 5.4 इंच की स्क्रीन थी और इसका वजन 133 ग्राम बताया गया है. सीरीज की खास सुविधाओं में 5G, Super Retina XDR डिस्प्ले, Dolby Vision के साथ HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और MagSafe शामिल थे.
2021: iPhone 13 सीरीज
iPhone 13 सीरीज 24 सितंबर 2021 को आई. इसमें A15 चिप दी गई, जिससे ग्राफिक्स, रफ्तार में बदलाव किया गया था. iPhone 13: की कीमत ₹79,900 से शुरू होती है (128GB वेरिएंट) के साथ. Pro और Pro Max मॉडल में 120Hz तक की स्क्रीन दी गई. यह स्क्रीन पर चलती चीजों को ज्यादा स्मूथ दिखाने में मदद करती है. रिफ्रेश रेट जरूरत के हिसाब से बदल सकता है, जिससे बैटरी बचाने में मदद मिलती है. मिनी और सामान्य मॉडल में शुरुआती स्टोरेज 128GB हो गई. बैटरी इस्तेमाल का समय भी डेढ़ से दो घंटे तक बढ़ने की बात कही गई है. इस सीरीज में सिनेमाई मोड, फोटोग्राफिक स्टाइल, Super Retina XDR OLED स्क्रीन और फोकस से जुड़े फीचर्स शामिल थे.
2022: iPhone SE तीसरी जनरेशन और iPhone 14
iPhone SE की तीसरी जनरेश 8 मार्च 2022 को पेश हुई. भारत में 2022 में लॉन्च के समय iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी, जबकि iPhone SE (तीसरी जनरेशन / 2022) को मार्च 2022 में 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था (जिसे बाद में सितंबर 2022 में बढ़ाकर 49,900 रुपये कर दिया गया था. इसमें iPhone 8 जैसा डिजाइन, 4.7 इंच की स्क्रीन और Touch ID वाला होम बटन दिया गया. इसके अंदर A15 Bionic चिप थी, जो iPhone 13 में भी इस्तेमाल हुई थी. यह 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करता था. बेहतर बैटरी इस्तेमाल का भी जिक्र किया गया है. नए डिजाइन की उम्मीदों के चलते आगे आने वाले SE मॉडल को लेकर चर्चा हुई थी.
इसी साल iPhone 14 सीरीज आई. इसमें iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro और 14 Pro Max शामिल थे. मिनी मॉडल को हटाकर Plus मॉडल पेश किया गया. iPhone 14 और 14 Plus में A15 Bionic चिप बरकरार रही. Pro मॉडल में Dynamic Island आया, जो स्क्रीन के ऊपर मौजूद हिस्से में कॉल, संगीत और दूसरी गतिविधियों की जानकारी दिखाता है. Pro मॉडल के कैमरे को 48 मेगापिक्सल तक बेहतर किया गया. इस सीरीज में Photonic Engine, Action Mode, दुर्घटना पहचानने की सुविधा और Emergency SOS जैसे फीचर्स भी बताए गए हैं.
2023: iPhone 15 सीरीज और USB-C की शुरुआत
iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर 2023 को आई. इस बार Apple ने सभी मॉडलों में Lightning पोर्ट की जगह USB-C पोर्ट दिया. इससे एक ही तरह की केबल से iPhone, iPad, MacBook और दूसरे उपकरण चार्ज करना आसान हुआ.Dynamic Island अब सिर्फ Pro मॉडल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी सीरीज में दिया गया. सामान्य मॉडल में गोल किनारे, मैट बैक और 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिला. iPhone 15 Pro और Pro Max में A17 Pro चिप दी गई. कंपनी के मुताबिक, इससे पिछले A16 Bionic के मुकाबले रफ्तार और ऊर्जा बचत में सुधार हुआ. गेमिंग प्रदर्शन में लगभग 20 फीसदी बढ़ोतरी का दावा भी किया गया. iPhone 15 Pro Max में 5 गुना ऑप्टिकल ज़ूम वाला कैमरा दिया गया, जबकि Pro मॉडल में यह सुविधा नहीं थी. USB-C के साथ तेज डेटा ट्रांसफर और कुछ उपकरणों को फोन से चार्ज करने की सुविधा भी मिली. इस सीरीज में Find My Friends के लिए सटीक खोज, सैटेलाइट के जरिए सड़क किनारे मदद, Action Button और Pro मॉडल में Wi-Fi 6E जैसी सुविधाओं का जिक्र है.
2024: iPhone 16 और AI का दौर
iPhone 16 सीरीज 20 सितंबर 2024 को आई. इसके प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू हुए थे. इस सीरीज में Apple Intelligence यानी कंपनी की AI सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया. iPhone 16 और 16 Plus में पीछे दो कैमरों को खड़ा करके लगाया गया. यह व्यवस्था Apple Vision Pro के लिए स्पेशल वीडियो बनाने में मदद करती है. कैमरा सिस्टम में गहराई की जानकारी कैप्चर करने की सुविधा भी शामिल थी. इन फोन में 3nm तकनीक पर बनी A18 चिप और 8GB RAM दी गई. कैमरा कंट्रोल बटन से फोटो और वीडियो लेने के लिए अलग-अलग शॉर्टकट इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
Apple Intelligence के लिए फोन में ही AI काम करने की क्षमता पर जोर दिया गया. इससे कुछ कामों में तेज जवाब और बेहतर गोपनीयता का फायदा मिलने की बात कही गई. iPhone 16 Pro और Pro Max में 5 गुना टेलीफोटो ज़ूम और नया 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया. सीरीज की खास सुविधाओं में Apple Intelligence, Writing Tools, Camera Control और नई फोटोग्राफिक स्टाइल शामिल थीं. भारत में iPhone 16 की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹79,900 थी, जिसे Apple Intelligence (AI) फीचर्स के साथ सितंबर 2024 में पेश किया गया था.
2025: iPhone 16e और iPhone 17 सीरीज
Apple ने 28 फरवरी 2025 को iPhone 16e पेश किया. भारत में Apple India पर iPhone 16e की लॉन्च कीमत ₹59,900 और iPhone 17 की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹82,900 थी. iPhone 16e के लिए A17 Pro चिप और 6GB RAM दिया गया है. इसमें एक पीछे वाला कैमरा दिया गया था. कैमरा कंट्रोल बटन भी मौजूद था. इसके बाद iPhone 17 सीरीज 19 सितंबर 2025 को आई. प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हुए थे. इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल थे. सभी iPhone 17 मॉडल में 48 मेगापिक्सल का Fusion मेन कैमरा और 18 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया. इससे फोन को घुमाए बिना अलग-अलग दिशा में फोटो और वीडियो लेना आसान बताया गया. iPhone 17 में 6.3 इंच और iPhone Air में 6.5 इंच की स्क्रीन का जिक्र है. Air को 5.6mm पतले डिजाइन के साथ पेश किया गया. इसमें एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है.
2026: iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत और फीचर्स
iPhone Duo को भारत में Night Sky और Star White, यानी दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. स्टोरेज के मामले में इसमें 256GB, 512GB, 1TB और 2TB के चार विकल्प मिलते हैं. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि 512GB, 1TB और 2TB मॉडल क्रमशः 3,24,900 रुपये, 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये में खरीदे जा सकते हैं.वहीं, iPhone 18 Pro भी चार स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है. इसके अलावा 512GB, 1TB और 2TB वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों को1,89,900 रुपये, 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये खर्च करने होंगे.
iPhone 18 Pro Max की बात करें तो इसे भी 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसके शुरुआती मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है. वहीं, 512GB वेरिएंट 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,54,900 रुपये और टॉप 2TB वेरिएंट 3,29,900 रुपये में उपलब्ध है.







