Home / Chhattisgarh / CG NEWS : करंट की चपेट में आने से किसान की मौत जानवरों से फसल बचाने लगाया गया था…

CG NEWS : करंट की चपेट में आने से किसान की मौत जानवरों से फसल बचाने लगाया गया था…

सक्ती ,16 सितंबर : सक्ती जिले में खेत के पास लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 62 साल के किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खेतों में करंट वाले तार लगाने वालों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। घटना डभरा थाना क्षेत्र के कटौद गांव के भाटापारा की है।जानकारी के मुताबिक, कटौद गांव में गौधाम सेवा समिति बनी हुई है। समिति के 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने की जिम्मेदारी संभालते हैं।

मंगलवार को रोहित कुमार बरेठ (62) अपने दो साथी हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ गाय चराने गए थे।बताया गया कि गांव के एक किसान ने अपनी फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाया था। आरोप है कि इस तार में अवैध तरीके से करंट छोड़ा गया था। इसी दौरान कुछ गायें फसल की तरफ जाने लगीं।गायों को फसल की तरफ जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ आगे बढ़े। उन्हें खेत के आसपास लगाए गए तार में करंट होने की जानकारी नहीं थी।

जैसे ही उन्होंने गायों को रोकने की कोशिश की, वे बिजली के तार की चपेट में आ गए।रोहित को करंट लगते देखकर उनके दोनों साथी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोहित को बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने फसल बचाने के लिए बिजली वाले तार लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।डभरा पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *