Home / Chhattisgarh / CG BREAKING : रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

CG BREAKING : रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

ख़बर शेयर करें:

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले सात बच्चों की रतनजोत के बीज खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों का पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। पूरा मामला पखांजूर क्षेत्र के माटोली गांव का है मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों ने स्कूल समय के दौरान रतनजोत के बीज खाए थे। स्कूल से घर पहुंचने के बाद एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों की हालत खराब होते देख परिजन उन्हें तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। स्कूल परिसर में बच्चों ने रतनजोत के बीज कैसे खाए और इस दौरान उनकी निगरानी की क्या व्यवस्था थी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल सातों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी और घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *