Home / Chhattisgarh / CG BREAKING: तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

CG BREAKING: तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें:

सक्ती, 21 अक्टूबर। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर पंचायत डभरा स्थित खम्हार खैया तालाब की है, जहां सुबह शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने खम्हार खैया तालाब में एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल डभरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव तालाब में कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *