Home / Chhattisgarh / BTech स्टूडेंट बनें चैन स्नैचर: बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे शिकार, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

BTech स्टूडेंट बनें चैन स्नैचर: बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे शिकार, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने चैन स्नैचिंग के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एक युवक और युवती हैं। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और अपने पैसे की जरूरत के चलते उन्होंने चेन स्नैचिंग की प्लानिंग की और वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर दरअसल, 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में गीता देवी (62 वर्षीय) सुबह साढ़े 6 बजे घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक-युवती पहुंचे और पीछे बैठे आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में गीता देवी को दोबारा निशाना बनाया गया।

युवक-युवती चढ़े पुलिस के हत्थे लगातार हुई वारदातों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने विक्की नायक और तरूणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे शिकार वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी स्कूटी से सुबह के समय घूमते थे और पैदल टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक युवती स्कूटी चलाती थी, जबकि युवक मौका मिलते ही चैन झपटकर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *