Home / National / BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

नई दिल्ली , 11 सितम्बर । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार तड़के विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन (केवी) सिंह ने उनका औपचारिक स्वागत किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद रूस से बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन की यह पहली व्यक्तिगत मौजूदगी है।

सम्मेलन के औपचारिक आगाज से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। Su-57 और उन्नत ब्रह्मोस पर केंद्रित रक्षा वार्ता द्विपक्षीय बैठक में 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट Su-57 के भारत में संयुक्त उत्पादन और तकनीक हस्तांतरण (ToT) पर अहम सहमति बनने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त, वायुसेना के Su-30MKI बेड़े को ‘सुपर सुखोई’ मानक पर अपग्रेड करने, S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की शेष खेप की जल्द आपूर्ति और हल्के एवं तेज ‘ब्रह्मोस-NG’ मिसाइल के संयुक्त विकास पर बातचीत केंद्रित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *