उप मुख्यमंत्री ने जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

उप मुख्यमंत्री ने जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

February 28, 2024 Off By NN Express

भोपाल ।  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। जिसका समूचे विश्व ने लोहा माना है। कोरोना काल में टीकाकरण का वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया गया, साथ ही दूसरे देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति की गयी। यह सब दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति और जनता के सहयोग से संभव हुआ। हम सब जागरूक एवं एकजुट होकर किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निश्चित रूप से जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान भी सफल होगा। हम इस घातक बीमारी से अपने बच्चों को सुरक्षित करने में सफल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और निर्देश दिये कि प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाये

READ MORE: महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी को 2 साल का सेवा विस्तार मिला,

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डीईआईसी (डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर) भोपाल से प्रदेश में जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थित जन को जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस (दिमाग़ी बुख़ार) के प्रति जागरूकता लाने और टीकाकरण अभियान में सहयोग करने का संकल्प दिलायाउप मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और टीकाकृत बालकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। अभियान में भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और सागर ज़िलों के 1 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के लगभग 37 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। विगत वर्ष विदिशा एवं रायसेन ज़िलों में टीकाकरण किया गया था। शासकीय और चिन्हित निजी चिकित्सकीय संस्थानों में जापनीज़ इन्सेफेलाइटिस का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डीईआईसी, भोपाल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।