एक महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत,सदमे में पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी

गाजियाबाद ।  यूपी के गाजियाबाद में एक महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति के जाने का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी इसी सदमे में पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

READ MORE: एक्सिडेंट: छात्रों से भरी एक वैन पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 4 छात्रों की मौत

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. उसने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बता दें कि पूरा मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है, जहां वैशाली चौकी सेक्टर-3 एलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से एक नवविवाहिता ने पति की हार्ट अटैक से मौत के बाद छलांग लगा दी। कुछ ही घंटे में एक घर से दो लाशें निकलीं तो चीख-पुकार मच गई।