खुशखबरी!अब प्रदेश के टॉपर्स बच्चों को भारत भ्रमण कराएगी विष्णुदेव सरकार

रायपुर, 25 फरवरी। अब प्रदेश की विष्णुदेव सरकार बोर्ड के टॉपर्स बच्चों को भारत भ्रमण कराएगी। मीडिया से बातचीत करते शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के टॉपर बच्चों को अब हेलीकॉप्टर राइड नहीं कराया जाएगा। बीजेपी सरकार में टॉपर बच्चों को भारत भ्रमण कराया जाएगा।