पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट: हादसे में 4 लोगों की मौत,कई लोगों के गंभीर रुप से घायल

कौशांबी । उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की धरती में भूकंप जैसे झटके महसूस हुए फिलहाल इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आई है।

READ MORE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलंगाना में भद्राचलम स्थित सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के कोशिश कर रहे है। घटना जिले के कोखराज थाना के भरवारी कस्बे का है। पटाखा फैक्ट्री में अभी भी धमाके जारी हैरेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा फैक्ट्री में भी कई लोगों के फंसे होने की खबर सामने आ रही है।