रायपुर । गुरूवार को विधानसभा के शून्य काल में कवर्धा का साधराम हत्या कांड गूंजा। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने इस पर ध्यानाकृष्ठ कर सीबीआई जांच की मांग की। इस पर कांग्रेस के सभी विधायक नारेबाजी कर आसंदी के समक्ष जा पहुंचे। इसके बाद स्वमेव निलंबित हुए और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। ये सभी परिसर में धरने पर जा बैठे। इसकी जानकारी मिलते ही संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें मनाते हुए कार्यवाही में शामिल कराया।
सदन के बाहर धरने पर बैठा विपक्ष, बृजमोहन ने मनाया…

