एसएसपी पहुंचे गंज व टिकरापारा थाने, लंबित प्रकरण के निराकरण के निर्देश

रायपुर। एसएसपी संतोष सिंह ने रविवार को थाना गंज एवं टिकरापारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में रोजनामचा, और अन्य सभी दस्तावेज, रजिस्टर व फाइलों की अद्यतन स्थिति देखने के बाद नियमित व समुचित संधारण निर्देश दिए। कामकाज की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के लबित प्रकरणों, लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के प्रकरणों के डायरी की जांच कर शीघ्र निराकरण करने कहा। इसके साथ ही श्री सिंह ने थाने में आने वाले फरियादियों व पीडितों से बेहतर व्यवहार करने कबा। उन्होने कहा कि कोई भी प्रार्थी या पीड़ित शिकायत लेकर थाने आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करें थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाए।

इसके साथ ही निगरानी बदमाश जिनकी संलिप्तता अपराधों में रहती है उन पर विशेष निगाह रख समय-समय पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

https

इसके बाद एसएसपी ने भाठागांव स्थित हाईटेक बस स्टैण्ड का भी निरीक्षण किया जाकर बस स्टैण्ड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये