छत्तीसगढ़: सीईओ ने दुलदुला विकासखण्ड में मनरेगा के विभिन्न कार्यो का किया निरीक्षण

जशपुरनगर । जिला सीईओ अभिषेक कुमार ने आज दुलदुला विकासखण्ड में पीएम आवास निर्माण और मनेरगा के विभिन्न कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत दुलदुला में अपूर्ण आवास को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ अभिषेक कुमार ने मनरेगा अन्तर्गत् डबरी निर्माण  कार्य का अवलोकन कर डबरी के आस-पास कृषि संबंधित कार्य करने को कहा गया।