कोरबा: महतारी वंदन योजना से संबंधित समस्याओं के समाधन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

07759-468931 पर योजना से संबंधित जानकारी व समस्याओं के समाधान हेतु किया जा सकता है सम्पर्क

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना 2024 की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसका क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है

Read More: छत्तीसगढ़: मंत्री बंगले में आधी रात आरक्षक ने खुद को मारी गोली

महतारी वंदन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर ड्यूटी निर्धारित किया गया है कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 07759-468931 है। उक्त हेल्पलाईन नंबर पर प्रातः 10 बजे से सांयकाल 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है इस हेतु पर्यवेक्षक सुश्री रोस रीना केरकेट्टा की ड्यूटी निर्धारित की गई है। साथ ही विभागीय समन्वय हेतु नोडल अधिकारी के रूप में श्री गजेन्द्र देव सिंह मोबाइल नंबर 7067526100 की निुयक्ति की गई है