राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

रायपुर । राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 2016 बैच के आईएएस संजय कन्नौजे को बालोद जिला पंचायत सीईओ बनाया है। 2021 बैच लक्ष्मण तिवारी को जिला पंचायत सुकमा के सीईओ के पद पर पदस्थ करते हुए सुकमा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।