नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की शिकायत पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी 2024 के लिए समन जारी किया है।
दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।


