विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन, पात्र हितग्राहियो को योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
शिविरों में आमजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की करें व्यवस्था : कलेक्टर
कोरबा 06 फरवरी 2024 I कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण अंतर्गत कोरबा नगरीय क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



