जशपुरनगर। एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम लुड़ेग निवासी स्व. पुनी बाई की सड़क दुर्घटना में 24 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति सुखसाय नाग के लिए 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

