छत्तीसगढ़: कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 62 आवेदन

सूरजपुर । आज ई जनदर्शन में भैयाथान से 02 और रामानुजनगर से 01 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा समाधान कारक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर जनदर्शन में 62 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें कलेक्टर ने बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदन  निराकरण के लिए प्रेषित किया।

प्रति सोमवार जनपद कार्यालय में ई जनदर्शन के लिए सुबह 10 से 12 बजे व 12 से 2:00 बजे तक का समय कलेक्टर जनदर्शन के लिए जिला संयुक्त कार्यालय में निर्धारित किया गया।