प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने सम्राट चौधरी और  विजय सिन्हा को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं।

“बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई।

मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।