धारदार चाकू के साथ अरोपी गिरफ्तार

थाना उरला ,18 अक्टूबर I पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नगर निगम बिरगांव के सामने धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी जगदीश बेहरा पिता रंजन बेहरा उम्र 22 साल निवासी फिल्टर प्लांट के पास साहू पारा थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 494/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार राजेन्द्र नगर उरला के सामने धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी सोनू मालाकर पिता शंकर मालाकर उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 495/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. जगदीश बेहरा पिता रंजन बेहरा उम्र 22 साल निवासी फिल्टर प्लांट के पास साहू पारा थाना उरला जिला रायपुर।
  2. सोनू मालाकर पिता शंकर मालाकर उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर थाना उरला रायपुर।