ममता बनर्जी: कार हादसे में घायल हुईं ममता बनर्जी, मीटिंग से लौटते वक्त माथे में लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक कार हादसे में घायल हो गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से ममता के माथे में चोट लग गई।

हालांकि हादसे के बारे में अभी बहुत ज्यादा डिटेल नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ऊंची जगह आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, जिसके चलते ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई।