छत्तीसगढ़: राज्यपाल ने राम मंदिर में दर्शन कर लिया आर्शीवाद

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने राजधानी के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की और प्रभु राम से देश एवं प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आर्शीवाद लिया।