वीडियो: राम ज्योति से 22 जनवरी को रोशन करें अपने घर, PM मोदी ने देशवासियों से की अपील

https://youtube.com/watch?v=yWtNwwlox74%3Ffeature%3Doembed

महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेंगे”राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील किया है कि इस खास दिन लोग अपने घरों में राम ज्योति जलाकर अपने घरों को रोशन करें. 

प्रधानमंत्री ने वहीं आगे कहा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने नियमों में व्यस्त हूं और उसका मैं कठोरता से पालन भी करता हूं .ये भी संयोग है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई. राम भक्ति से भरे इस वातावरण में आज महाराष्ट्र के एक लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है.

महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेंगे”