Home / Chhattisgarh / भाजपा जिलाध्यक्ष के फर्जी त्यागपत्र मामले में FIR दर्ज, अज्ञात आरोपी के खिलाफ खोजबीन शुरू

भाजपा जिलाध्यक्ष के फर्जी त्यागपत्र मामले में FIR दर्ज, अज्ञात आरोपी के खिलाफ खोजबीन शुरू

ख़बर शेयर करें:

सारंगढ़, 27 नवंबर। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल के नाम से कूटरचित फर्जी त्यागपत्र बनाकर सीजी 24 न्यूज को स्पीड पोस्ट से भेजने के मामले में थाना सारंगढ़ में FIR दर्ज कर ली गई है। थाना सारंगढ़ में अपराध क्र. 0640/26, दि. 26 नवंबर 26 को भा. न्याय संहिता की धारा 338, 336 (2), 340(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । शिकायत कर्ता निखिल जायसवाल ग्राम खोखसीपाली, थाना केडार के रहने वाले हैं। वे नवंबर 2025 से जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ चंईद में अस्थाई कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।

शिकायत पर 26 नवंबर 26 को शाम करीब 5:30 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से भाजपा जिलाध्यक्ष के त्यागपत्र देने का लिखा हुआ पत्र सोशल मीडिया न्यूज पोर्टल में जारी हुआ है। SBN 24 न्यूज पोर्टल पर BIG BREAKING त्यागपत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ने पद से दिया त्यागपत्र शीर्षक से समाचार व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया था। उक्त पत्र में क्रमांक Q, दि 18 नवंबर 26, प्रति किरण सिंह देव , प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छ.ग. विषय – भाजपा जिला अध्यक्ष के पद से प्रमाण पत्र लिखा हुआ था। पत्र में जिलाध्यक्ष के फर्जी लेटर पैड, कम्प्यूटर से तैयार कूटरचित फर्जी त्यागपत्र और फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया गया था। लिफाफे के ऊपर हाथ से लिखा हुआ प्रेषक का नाम निखिल कुमार जायसवाल, मु. खोखसीपाली लिखा हुआ था।

यह पत्र स्पीड पोस्ट क्र. EC435329 226IN से सीजी 24 न्यूज, रायपुर के पते पर प्रेषित किया था शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान बूझकर भाजपा की छवि को धूमिल करने, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल के पद, मान- सम्मान को ठेस पहुंचाने, बदनाम करने के उद्देश्य से एवं उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए यह कूट रचित फर्जी त्याग पत्र तैयार किया गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले जिला कार्यालय मंत्री चिंताराम साहू एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को दी गई। इसके बाद लिखित आवेदन पर थाना सारंगढ़ में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *