- एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र भी रहे मौजूद, गेवरा क्षेत्र के अधिकारियों ने किया स्वागत
कोरबा, 27 नवंबर। खान सुरक्षा के उप महानिदेशक (डीडीजी) बी.बी. सातियार ने एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) सहित गेवरा क्षेत्र के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान खदान में सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं और खनन गतिविधियों का जायजा लिया गया।
खान सुरक्षा के उप महानिदेशक का यह दौरा खदानों में सुरक्षित खनन कार्यों और सुरक्षा मानकों के महत्व को दर्शाता है। इस अवसर पर एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।






