विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के दौरे पर

कवर्धा । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह गुरूवार को अपरान्ह 12.45 बजे हेलीपेड सुकमा से प्रस्थान कर 2.20 बजे बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा पहुंचेंगे। दोपहर 02.30 बजे ग्राम कुसुमघटा में मां रूखमणि गुड़ उद्योग का शुभारंभ (सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह) में शामिल हांगे। शाम 04.50 बजे कुसुमघटा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।