अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके पहले आज यानी सोमवार को सरयू नदी में लाखों लोगों ने डुबकी लगाई। इन लोगों में यूपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना भी शामिल रहे।
वहीं, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर को सजाया-संवारा जा रहा है। सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर की नई तस्वीरें साझा कीं। इनमें राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता दिखाई दे रही है।
वहीं, अयोध्या प्रशासन ने सभी शैक्षणिक विद्यालयों में 1 से लेकर 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 21 जनवरी को रविवार है और 22 को सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में अब 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।


