मकर संक्रांति के अवसर पर कुनबी समाज महासंगठन द्वारा प्रकाशित 2024 के वार्षिक कलैण्डर का विमोचन ’’पहुना’’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया

रायपुर । मकर संक्रांति के अवसर पर कुनबी समाज महासंगठन द्वारा प्रकाशित 2024 के वार्षिक कलैण्डर का विमोचन ’’पहुना’’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित समाजिक प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति की शुभकामना देते कुनबी समाज के द्वारा किये जाने वाले मानव सेवा की सराहना की। इस अवसर पर छ.ग. कुनबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ भुनेश्वर, महासचिव पंकज ब्राम्हणकर, प्रदेश सचिव अमित डोये, प्रदेश महिला मण्डल अध्यक्ष सारिका गेडेकर सहित सदस्यगण हेमलता शिवणकर, नैना गाढवे, लताताई झलके, निकेश तितरमारे उपस्थित थे।