रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्‍यमंत्री ने स्‍वयं लड्डू निर्माण में कारीगरों का हाथ बंटाया और लड्डू की पैकिंग भी की.

उज्‍जैन, 15 जनवरी । महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज चिंतामन लड्डू निर्माण इकाई का अवलोकन कर आवश्‍यक निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने स्‍वयं लड्डू निर्माण में कारीगरों का हाथ बंटाया और लड्डू की पैकिंग भी की।

एक्‍स हैंडल पर लिखा – सियावर रामचंद्र जी की जय!


सीएम ने अपने एक्‍स हैंडल पर लिखा – सियावर रामचंद्र जी की जय! आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं लड्डू पैक कर इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।