आग लगने से महिला की मौत
नई दिल्ली । तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले में शनिवार को चित्तूर जा रही बस में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। हादसे में एक यात्री को मामूली चोटें आई।
Read More: अयोध्या में बने रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोरों पर
पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण 40 यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स सड़क से नीचे जा गिरी और पलट गई और जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस दौरान यात्री तुरंत बस से उतर गए। एक महिला का हाथ फंस जाने के कारण वह बस से नीचे नहीं उतर सकी और उसकी वहीं जलकर मौत हो गई। मरने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।


