IND vs NZ 2nd Test Live Streaming : शुभमन गिल की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. अब इंडियन क्रिकेट टीम दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खेलने वाली है. अब इस मुकाबले में भारत के कई खिलाड़ियों के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दारोमदार होगा, खासकर टीम इंडिया के गेंदबाजों के ऊपर क्योंकि बल्लेबाजों ने वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 700 से ऊपर का स्कोर एक पारी में बना डाला था. इसके बावजूद भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के 20 विकेट हासिल नहीं कर पाए. वो सिर्फ 15 विकेट पूरे मैच में ले पाए और मुकाबला ड्रॉ हो गया. अब दूसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच कल से यानी शुक्रवार से खेला जाने वाला है.
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार यानी 27 नवंबर से खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 3:30 बजे से होगी, जबकि मुकाबले के टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम मैदान पर 3 बजे आएंगे. तो आइए उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में कहां पर देख पाएंगे. इसके साथ ही हम आपको इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बताएंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच इंडियन फैंस को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देखने के लिए मिलेगा. इस मुकाबले का फ्री में लाइव प्रसारण फ्री डिश टीवी पर जाकर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिनों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर लगातार आएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का लाइव प्रसारण हिंदी में किया जाएगा, जबकि सोनी स्पोर्ट्स 4 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर अंग्रेजी में इस मुकाबले का प्रसारण होगा. इसके साथ ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का प्रसारण कई अन्य भाषाओं में भी होगा, जिसमें तेलगु और कन्नड शामिल है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी. इसके साथ ही सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर जाकर भी आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा आनंद ले सकते हैं. हालांकि सोनी लिव ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे.







