छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है हल्की बारिश, 11 से ठंड में होगी बढ़ोतरी

रायपुर,09 जनवरी । प्रदेश में 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठिठुरन बढ़ जाएगी सोमवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Read More: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोमवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान बढ़ा है, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड बनी हुई है। इस महीने रायपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे नहीं आया है दिसंबर माह में अधिक ठंड पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री अच्छी रही।

न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।