Home / Chhattisgarh / सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, समय पर सूचना से टला संभावित खतरा

सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, समय पर सूचना से टला संभावित खतरा

ख़बर शेयर करें:

धमतरी, 26 नवंबर। सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने स्थित एक घर की सीढ़ियों पर अजगर दिखाई देने से आसपास के रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। अजगर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही त्वरित समन्वय के साथ रेस्क्यू की पहल की गई और सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मीडिया साथी रविन्द्र चोपड़ा द्वारा एसपी कार्यालय में प्रआर. डिगेश शर्मा को फोन के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही डिगेश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सर्प मित्र सूर्यकांत साहू से संपर्क किया और तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का आग्रह किया।

सूचना मिलते ही सर्प मित्र सूर्यकांत साहू घटनास्थल पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाए जाने के बाद आसपास के रहवासियों ने राहत की सांस ली।

इस पूरे घटनाक्रम में सूचना, तत्परता और आपसी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीडिया साथी रविन्द्र चोपड़ा की जागरूकता, प्रआर. डिगेश शर्मा की त्वरित पहल तथा सर्प मित्र सूर्यकांत साहू के सराहनीय प्रयासों ने जिम्मेदार नागरिक सहयोग की एक सकारात्मक मिसाल प्रस्तुत की।

विशेषज्ञों एवं सर्प संरक्षण से जुड़े लोगों का संदेश है कि सांप दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने अथवा नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि प्रशिक्षित सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। समय पर सहयोग से मानव सुरक्षा के साथ वन्यजीव संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *