मशीन गिरने से काटना पड़ा था श्रमिक का पैर, 7 माह बाद 4 लोगों पर केस

मशीन गिरने से काटना पड़ा था श्रमिक का पैर, 7 माह बाद 4 लोगों पर केस

January 4, 2024 Off By NN Express

देवास। देवास शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित विप्पी साल्वेक्स कंपनी में काम करते समय भारी मशीन पैर पर गिरने से एक श्रमिक पिछले साल जून माह में घायल हो गया था। गंभीर चोट के कारण उसका पैर काटना पड़ा था।

जांच के 7 माह बाद केस

जानकारी के अनुसार इस मामले में जांच करके करीब 7 माह के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें कारखाना प्रबंधक, प्लांट सुपरवाइजर, ठेकेदार आदि शामिल हैं।

हादसे में घायल हुआ था रसूलपुर का युवक

पुलिस के अनुसार हादसे में सलमान खान निवासी रसूलपुर घायल हुआ था। इस मामले की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपित राहुल मूथा, कारखाना प्रबंधक मो. उमर नागोरी, ठेकेदार दुर्गाप्रसाद चौधरी, प्लांट सुपरवाइजर रघुनाथ सिंह ने बिना सुरक्षा इंतजामों के कार्य करवाया जिससे हादसा हुआ। अब हादसे के बाद इस मामले में आरोपितों पर धारा 287, 336, 337, 338 के तहत केस दर्ज किया गया है।