छत्तीसगढ़ सुसाइड न्यूज़: प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ सुसाइड न्यूज़: प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी

January 2, 2024 Off By NN Express

नए साल के दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। उनका शव बजरा गांव में पेड़ पर चुनरी से लटका मिला बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग भी थी और उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन आपत्ति जता रहे थे। मामला बसंतपुर थाना इलाके का है।

READ MORE: हिट एंड रन का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा इन शहरों में दिखाई दे रहा असर

जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने सोमवार सुबह 2 शव को पेड़ पर लटका देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची प्रेमी लक्ष्मण पंडो (18 वर्ष) और नाबालिग प्रेमिका ने दो चुनरी के सहारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया था। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के हैं।

दोनों के शव चुनरी से लटके मिले।

दोनों के शव चुनरी से लटके मिले।

रात को घर से निकले थे

पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उत्तरप्रदेश के ग्राम डुमहर की रहने वाली थी कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के घर बाजरा गांव में रह रही थी। 31 दिसंबर की रात दोनों घर से निकले थे लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे।

परिजनों को प्रेम संबंध को लेकर आपत्ति थी

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने आपत्ति की थी इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगा ली होगी। फिलहाल गांव के और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।