बिलासपुर: पति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर की हत्या,आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का करता था शक

बिलासपुर,02 जनवरी । मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने यह कदम उठाया.

Read More: कोरबा: पर्याटन स्थल सतरेंगा में साल के पहले दिन स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान, वहीं पार्क में लगे बैनर को देखने लोगों में दिखा गज़ब का उत्साह

मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष और 2 वर्ष (दो बेटियां, एक बेटा) है.