कोरबा: शादी घर में दोस्ती. फिर युवती को झांसे में रखकर रेप करने वाले डेकोरेशन कर्मचारी गिरफ्तार

कोरबा ,1 जनवरी । शादी घर में दोस्ती फिर युवती को झांसे में रखकर रेप करने वाले डेकोरेशन कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. सीएसईबी चौकी क्षेत्र में युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2021 में पीड़िता के घर में शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेकोरेशन का काम करने वाले युवक सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी पंप हाउस कॉलोनी जिला कोरबा के साथ हुई थी तब से उक्त युवक के द्वारा पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करते आ रहा था।

Read More: Petrol-Diesel Price Today: नए साल पर अपडेट हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या आपके शहर में सस्ता हुई इनकी कीमत

जब पीड़िता द्वारा आरोपी युवक को शादी करने हेतु बोला गया तब शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुमार साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 571/2023 धारा 376(2), ,506 ipc क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की कायमी के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।