छत्तीसगढ़: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 6वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल बैस, CM साय

छत्तीसगढ़: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 6वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल बैस, CM साय

December 31, 2023 Off By NN Express

रायपुर ,31 दिसम्बर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के छठवें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सेम्हाराडीह पहुंचे। अधिवेशन  में  महाराष्ट्र के राजयपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खेलकूद एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक व्यास कश्यप भी उपस्थित हैं। अतिथियों ने समाज के महान विभूतियों तेल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने अधिवेशन में ’परिणय पुष्प’ और ’अरपा छत्तीसगढ़’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के वार्षिक अधिवेशन के दौरान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने नव विवाहित वर-वधुओं को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।