छत्तीसगढ़: दल्लीराजहरा साइडिंग में मालगाड़ी डीरेल

भिलाई । रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन के मध्य दल्लीराजहरा साइडिंग में खाली मालगाड़ी के वगैन 30 दिसंबर को सुबह 07.25 बजे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी भी तरह का हानि नहीं हुई, न ही दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन की मुख्य लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ। यह मालगाड़ी वगैन खाली कर दल्लीराजहरा माइंस जा रही थी और प्लेसमैंट के दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया और दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में कोई भी यात्री गाड़ी प्रभावित नहीं हुई हैं, यात्री गाडिय़ों का परिचालन हो रहा है।