गाजा में इजरायली हमलों में 100 फलस्तीनियों की मौत, 158 घायल

रायटर, काहिरा। इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर से युद्ध जारी है। इजरायल ने गाजा में अब तक बड़े पैमाने पर हमास को नुकसान पहुंचाया है। इजरायल द्वारा गाजा पर किए गए ताजा हमले में करीब 100 फलस्तीनीयों की मौत हुई हैं और 158 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य गाजा में इजरायली हमलों में लगभग 100 फलस्तीनी मारे गए हैं और 158 घायल हुए हैं। बता दें कि गाजा में एक बार आंशिक युद्धविराम के बाद जंग जारी है।