SECL निदेशक (कार्मिक) पहुंचे गेवरा खदान, सर्वाधिक दैनिक उत्पादन दर्ज करने पर टीम को दी बधाई

एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या दिनांक 29.12.2023 को एसईसीएल गेवरा खदान के दौरे पर पहुंचे एवं खनन गतिविधियों का जायजा लिया। आचार्या ने अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा करते हुए टीम गेवरा द्वारा इस वित्तीय वर्ष का सर्वाधिक उत्पादन – 2.05 लाख टन दर्ज करने के लिए टीम को बधाई दी एवं और आगे इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।